Posts

Showing posts from June, 2021

सेमरा गाँव की डॉ प्रियंका कुमारी राय बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Image
सेमरा निवासी डॉ प्रियंका कुमारी राय का चयन हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है. ऐसी सफलता हासिल करके उन्होंने सभी ग्रामवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है. डॉ प्रियंका का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीआरबी कॉलेज में हुआ है. उनका शोध-कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 'ग्रामीण जीवन का बदलता स्वरूप और शिवमूर्ति का कथा साहित्य' नामक विषय पर हुआ है. बड़ी बात यह है कि उनके पति डॉ अजीत कुमार राय भी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में नियुक्त हैं. गौरतलब है कि डॉ अजीत को गिरमिटिया मजदूरों और भारतीय प्रवासन से संबंधित कार्यों के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा पोर्ट लुईस में सम्मानित भी किया जा चुका है. डॉ प्रियंका कुमारी राय डॉ अजीत कुमार राय गाँव के इतिहास में यह अभूतपूर्व है कि एक ही परिवार के और वो भी पति-पत्नी दोनों ही प्रोफेसर के पद पर हैं. डॉ प्रियंका गाँव के श्री वंश नारायण राय और श्रीमती प्रेमशीला राय की पुत्रवधू हैं. अपने पुत्र-पुत्रवधू को आ...

चन्द्रहास राय जिन्हें सेमरा कभी भूल नहीं सकता

Image
समाज में ऐसे लोग बहुत कम होते हैं जो अपने काम को बिगड़ता छोड़ दूसरों के बिगड़े काम बनाने निकल पड़ते हैं ऐसे ही व्यक्तित्व के स्वामी थे आदरणीय श्री चन्द्रहास राय। चन्द्रहास राय; नाम एक, व्यक्ति एक लेकिन दूसरों की भलाई करने की खातिर उनके कई हाथ-पैर थे। गाँव में किसी पर कोई दुःख आया, किसी के यहाँ मौत हो गयी, आग लग गयी, चोरी हो गयी या किसी पर कोई भी संकट आ गया तो पीड़ित की मदद करने में सबसे आगे खड़े रहते थे चन्द्रहास राय। उन्हें किसी की जाति से, पद से, व्यक्तित्व से कोई मतलब नहीं था मतलब था तो बस परोपकार करने से, दूसरों के काम आने से, सेवा करने से। 80 की उम्र में भी खेती का सारा काम करना, गोसेवा करना, घर का भी काम देखना और समूचे गाँव के लिए समय निकालना वाकई में बहुत महानता वाली बात है। वो गाँव के लोगों के लिए मुफ्त के पशु डॉक्टर भी थे। जाड़े की रात में 12 बजे, 1 बजे या लू की तपती दोपहर या फिर बरसात की कड़कती बिजली, चन्द्रहास राय तक बस खबर पहुँचानी थी कि हमारी गाय या भैंस बीमार है और उन्हें लेने भी नहीं जाना होता वो खुद अपना सोटा उठाकर बिना समय गंवाए चले आते। आकर जितना भी समय लगे, पशु को दे...