Posts

Showing posts from December, 2022

सेमरा गाँव की डॉ प्रियंका कुमारी राय बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Image
सेमरा निवासी डॉ प्रियंका कुमारी राय का चयन हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है. ऐसी सफलता हासिल करके उन्होंने सभी ग्रामवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है. डॉ प्रियंका का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीआरबी कॉलेज में हुआ है. उनका शोध-कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 'ग्रामीण जीवन का बदलता स्वरूप और शिवमूर्ति का कथा साहित्य' नामक विषय पर हुआ है. बड़ी बात यह है कि उनके पति डॉ अजीत कुमार राय भी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में नियुक्त हैं. गौरतलब है कि डॉ अजीत को गिरमिटिया मजदूरों और भारतीय प्रवासन से संबंधित कार्यों के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा पोर्ट लुईस में सम्मानित भी किया जा चुका है. डॉ प्रियंका कुमारी राय डॉ अजीत कुमार राय गाँव के इतिहास में यह अभूतपूर्व है कि एक ही परिवार के और वो भी पति-पत्नी दोनों ही प्रोफेसर के पद पर हैं. डॉ प्रियंका गाँव के श्री वंश नारायण राय और श्रीमती प्रेमशीला राय की पुत्रवधू हैं. अपने पुत्र-पुत्रवधू को आ...

सेमरा की निक्की दूबे बनीं इंटर कॉलेज की प्रवक्ता

Image
सेमरा की रहने वाली निक्की दूबे ने पीजीटी की परीक्षा उत्तीर्ण करके गाँव का नाम रोशन किया है. उनकी नियुक्ति इंटर कॉलेज के लेक्चरर(प्रवक्ता) के पद पर हो गयी है. वो सुरेन्द्र नाथ दूबे की पुत्री हैं. उनके पिता भी अध्यापक हैं. उनकी बड़ी उपलब्धि यह है कि उन्होंने यह सफलता अपने दम पर बिना किसी कोचिंग क्लासेज के हासिल की है. उन्होंने परीक्षा की सारी तैयारी भी अपने घर पर ही रहकर की है. निक्की दूबे की प्रारंभिक पढ़ाई गाँव पर ही सरस्वती शिशु मंदिर से हुई है. हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन की पढ़ाई उन्होंने मुहम्मदाबाद से और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई गाजीपुर महिला डिग्री कॉलेज से की है. घर पर ही रहकर वो भी बिना किसी कोचिंग इत्यादि की मदद के ऐसे प्रतियोगी युग में ऐसी सफलता पाना बहुत बड़ी बात है. गाँव के अन्य प्रतियोगी छात्र इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकते हैं. वास्तव में लगनशील और मेहनती लोगों के लिए दुनिया में कुछ भी कठिन नहीं.