Posts

Showing posts from September, 2021

सेमरा गाँव की डॉ प्रियंका कुमारी राय बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Image
सेमरा निवासी डॉ प्रियंका कुमारी राय का चयन हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है. ऐसी सफलता हासिल करके उन्होंने सभी ग्रामवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है. डॉ प्रियंका का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीआरबी कॉलेज में हुआ है. उनका शोध-कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 'ग्रामीण जीवन का बदलता स्वरूप और शिवमूर्ति का कथा साहित्य' नामक विषय पर हुआ है. बड़ी बात यह है कि उनके पति डॉ अजीत कुमार राय भी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में नियुक्त हैं. गौरतलब है कि डॉ अजीत को गिरमिटिया मजदूरों और भारतीय प्रवासन से संबंधित कार्यों के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा पोर्ट लुईस में सम्मानित भी किया जा चुका है. डॉ प्रियंका कुमारी राय डॉ अजीत कुमार राय गाँव के इतिहास में यह अभूतपूर्व है कि एक ही परिवार के और वो भी पति-पत्नी दोनों ही प्रोफेसर के पद पर हैं. डॉ प्रियंका गाँव के श्री वंश नारायण राय और श्रीमती प्रेमशीला राय की पुत्रवधू हैं. अपने पुत्र-पुत्रवधू को आ...

ग्रामवासियों के सहयोग व समर्थन से विकास मंच के साप्ताहिक बाजार का सपना हुआ सच

Image
सेमरा विकास मंच की पहल पर और गाँव के युवाओं के सहयोग की बदलौत सेमरा-शिव राय का पुरा में पहली बार साप्ताहिक बाजार का आयोजन कल शुक्रवार को किया गया। कुछ दिन पहले विकास मंच ने बाजार के आयोजन का सुझाव दिया था जिस पर गाँव के लोगों ने तुरंत अमल किया। इसमें सबसे पहला प्रयास बघोल निवासी राजकुमार राय(मूल निवासी सेमरा) ने किया। उन्होंने शेरपुर जाकर वहाँ के सब्जी विक्रेताओं से बात की और इस तरह बाजार लगने का रास्ता साफ हुआ। तदोपरांत गाँव में बैठक हुई जिसमें हर शुक्रवार दोपहर 2 बजे से गाँव की चट्टी पर बाजार लगाने का तय किया गया साथ ही बाजार विषयक समिति का भी गठन किया गया। इन सबके बाद गाँव के लोग शेरपुर चट्टी पर जाकर सब्जी विक्रेताओं को गाँव पर आने के लिए आमंत्रित किये साथ ही बच्छलपुर और अपने गाँव में भी इसका जबरदस्त प्रचार किया गया। इन सामूहिक प्रयासों की वजह से कल शुक्रवार को बाजार लगी जो पूरी तरह से सफल रही जिसमें गाँव के सैकड़ों लोगों ने सब्जी आदि की खरीददारी की। गाँव के लोगों ने बाजार को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह दिखाया जिसकी वजह से दुकानदार भी काफी खुश दिखे। उम्मीद है कि अगली बाजार को इसका दायरा...