सेमरा गाँव की डॉ प्रियंका कुमारी राय बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Image
सेमरा निवासी डॉ प्रियंका कुमारी राय का चयन हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है. ऐसी सफलता हासिल करके उन्होंने सभी ग्रामवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है. डॉ प्रियंका का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीआरबी कॉलेज में हुआ है. उनका शोध-कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 'ग्रामीण जीवन का बदलता स्वरूप और शिवमूर्ति का कथा साहित्य' नामक विषय पर हुआ है. बड़ी बात यह है कि उनके पति डॉ अजीत कुमार राय भी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में नियुक्त हैं. गौरतलब है कि डॉ अजीत को गिरमिटिया मजदूरों और भारतीय प्रवासन से संबंधित कार्यों के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा पोर्ट लुईस में सम्मानित भी किया जा चुका है. डॉ प्रियंका कुमारी राय डॉ अजीत कुमार राय गाँव के इतिहास में यह अभूतपूर्व है कि एक ही परिवार के और वो भी पति-पत्नी दोनों ही प्रोफेसर के पद पर हैं. डॉ प्रियंका गाँव के श्री वंश नारायण राय और श्रीमती प्रेमशीला राय की पुत्रवधू हैं. अपने पुत्र-पुत्रवधू को आ...

सेमरा विकास मंच: परिचय

सेमरा विकास मंच का उद्भव सेमरा और शिव राय का
पुरा गाँव को गंगा कटान से बचाने के लिए तथा ग्रामवासियों में अपने गाँव के प्रति जागरूकता लाकर उन्हें वैचारिक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए हुआ है।

इस मंच का मुख्य उद्देश्य गाँव को कटान से बचाकर अपने अस्तित्व को कायम रखना है। कटान का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है प्रशासन भी इस मामले में उतना सक्रिय नहीं है जितना उसे रहना चाहिए। अब तक ग्रामवासियों की तरफ से हुए तमाम आंदोलनों और सरकार के तमाम प्रयासों और आश्वासनों के बावजूद भी हम कुछ प्राप्त न कर सके। बरसात का मौसम नजदीक आ रहा है और समय रेत की तरह मुट्ठी से फिसलता जा रहा है हम हर क्षण अपनी बर्बादी की तरफ बढ़ रहे हैं अगर सरकार की तरफ से कुछ पहल न की गयी तो हमारी बर्बादी में कोई दो राय नहीं है।

चूँकि आज जमाना इंटरनेट का है लेकिन अब तक कोई ऐसा प्लेटफार्म नहीं था जहाँ गाँव का कोई भी व्यक्ति अपनी बात स्वतंत्रता से रख सके इसलिए हमने सबसे पहले ग्रामवासियों को आपस में जोड़ने के लिए एक व्यापक फेसबुक ग्रुप बनाया, पेज बनाया, उन्हें एक ऐसा प्लेटफार्म दिया जहाँ वो बेबाकी से अपनी बात रख सकें और हम सब आपस में जुड़ सकें। तत्पश्चात इसी दिशा में पहल करते हुए हमने ये ब्लॉग बनाया है आप इसे हमारी वेबसाइट भी कह सकते हैं क्योंकि बाद में इसे वेबसाइट का रूप भी दिया जा सकता है।

ब्लॉग के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यह था कि हमारी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचे। अपनी बात ढेर सारे लोगों तक पहुँचाने के लिए यह एक सुगम और सरल माध्यम है। वस्तुत: गाँव के हर एक घर, हर एक व्यक्ति तक पहुँचना ही विकास मंच का मुख्य ध्येय है।

किसी भी सुझाव या सहायता के लिए हमसे संपर्क करें।
Email- semaragaon@gmail.com


Comments

Popular posts from this blog

सेमरा की निक्की दूबे बनीं इंटर कॉलेज की प्रवक्ता

आधुनिक खेती में मील का पत्थर साबित हो रहे इंदुप्रकाश राय

क्रांतिकारी विचारों के धनी थे बद्री राय