सेमरा गाँव की डॉ प्रियंका कुमारी राय बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Image
सेमरा निवासी डॉ प्रियंका कुमारी राय का चयन हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है. ऐसी सफलता हासिल करके उन्होंने सभी ग्रामवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है. डॉ प्रियंका का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीआरबी कॉलेज में हुआ है. उनका शोध-कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 'ग्रामीण जीवन का बदलता स्वरूप और शिवमूर्ति का कथा साहित्य' नामक विषय पर हुआ है. बड़ी बात यह है कि उनके पति डॉ अजीत कुमार राय भी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में नियुक्त हैं. गौरतलब है कि डॉ अजीत को गिरमिटिया मजदूरों और भारतीय प्रवासन से संबंधित कार्यों के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा पोर्ट लुईस में सम्मानित भी किया जा चुका है. डॉ प्रियंका कुमारी राय डॉ अजीत कुमार राय गाँव के इतिहास में यह अभूतपूर्व है कि एक ही परिवार के और वो भी पति-पत्नी दोनों ही प्रोफेसर के पद पर हैं. डॉ प्रियंका गाँव के श्री वंश नारायण राय और श्रीमती प्रेमशीला राय की पुत्रवधू हैं. अपने पुत्र-पुत्रवधू को आ...

गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी, ग्रामीण सशंकित

गंगा के जलस्तर में पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ोत्तरी जारी है कल शाम तक गंगा के जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे की वृद्धि हो रही थी। प्रयागराज और वाराणसी में भी अभी गंगा बढ़ाव पर ही है इसलिए पानी घटने के अभी कोई आसार नहीं हैं।


कटान प्रभावित सेमरा-शिव राय का पुरा गाँव में अब ठोकर का कार्य लगभग बंद हो चुका है। शिव राय का पुरा में ठोकर को आखिरी रूप देने में कुछ ही काम बाकी है लेकिन शिव मंदिर के पास प्रस्तावित ठोकर का कार्य इस साल भी अधूरा ही रह गया। वहीं गाँव के बीच में दीनानाथ राय के घर के पास ठोकर का काम बहुत पहले ही पूरा हो चुका है पिछले कुछ दिनों से वहाँ पर एहतियातन मिट्टी डाली जा रही है। गाँव के पश्चिमी छोर की बात की जाय तो वहाँ भी इस साल कार्य संतोषजनक हुआ लेकिन अभी काफी कुछ काम बाकी रह गया जिसे बरसात के बाद पूरा किये जाने की उम्मीद है। इक्का-दुक्का ट्रक अभी भी पत्थर लेकर गाँव में आ रहे हैं। पिछले सालों की अपेक्षा इस साल सेमरा में ठोकर का काम अच्छा हुआ है लेकिन गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण ग्रामवासी अपने भविष्य और अपने अस्तित्व को लेकर सशंकित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेमरा की निक्की दूबे बनीं इंटर कॉलेज की प्रवक्ता

आधुनिक खेती में मील का पत्थर साबित हो रहे इंदुप्रकाश राय

क्रांतिकारी विचारों के धनी थे बद्री राय