सेमरा गाँव की डॉ प्रियंका कुमारी राय बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
सेमरा विकास मंच की पहल पर और गाँव के युवाओं के सहयोग की बदलौत सेमरा-शिव राय का पुरा में पहली बार साप्ताहिक बाजार का आयोजन कल शुक्रवार को किया गया। कुछ दिन पहले विकास मंच ने बाजार के आयोजन का सुझाव दिया था जिस पर गाँव के लोगों ने तुरंत अमल किया। इसमें सबसे पहला प्रयास बघोल निवासी राजकुमार राय(मूल निवासी सेमरा) ने किया। उन्होंने शेरपुर जाकर वहाँ के सब्जी विक्रेताओं से बात की और इस तरह बाजार लगने का रास्ता साफ हुआ। तदोपरांत गाँव में बैठक हुई जिसमें हर शुक्रवार दोपहर 2 बजे से गाँव की चट्टी पर बाजार लगाने का तय किया गया साथ ही बाजार विषयक समिति का भी गठन किया गया।
इन सबके बाद गाँव के लोग शेरपुर चट्टी पर जाकर सब्जी विक्रेताओं को गाँव पर आने के लिए आमंत्रित किये साथ ही बच्छलपुर और अपने गाँव में भी इसका जबरदस्त प्रचार किया गया। इन सामूहिक प्रयासों की वजह से कल शुक्रवार को बाजार लगी जो पूरी तरह से सफल रही जिसमें गाँव के सैकड़ों लोगों ने सब्जी आदि की खरीददारी की। गाँव के लोगों ने बाजार को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह दिखाया जिसकी वजह से दुकानदार भी काफी खुश दिखे। उम्मीद है कि अगली बाजार को इसका दायरा और भी व्यापक हो जायेगा।
इन सबके पीछे मुख्य रूप से जिनका योगदान रहा उसमें सबसे पहला नाम तो राजकुमार राय का है इसके बाद शेरपुर निवासी त्रिलोकी नाथ राय का योगदान भी अविस्मरणीय है जिन्होंने घूम-घूमकर सब्जी वालों से हमारे लिए बात की और इस नेक काम के लिए अपना समय निकाला। इसके अलावा नर्वदेश्वर राय, मनोज राय डब्लू, अशोक कुमार राय, सुभाष तिवारी, संतोष कुमार राय आदि के निर्देशन में चंदन कुमार गुप्ता, समीर कुमार राय, अरूण राय(पूरब) आशुतोष राय, मनीष राय, अमित कुमार यादव, आकाश राय, सौरभ राय, निरूपम प्रजापति, ऋषिकेश राय(पूरब) अरूण राय(पश्चिम), ऋषिकेश राय, राजेश राम, शैलेन्द्र पटेल, हरेन्द्र प्रजापति, उमेश सिंह यादव आदि लोगों ने धरातल पर इसके लिए मेहनत की और इन सामूहिक प्रयासों की वजह से सफलतापूर्वक बाजार का संचालन शुरू हो गया। गाँव के सभी लोग इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
Comments
Post a Comment