सेमरा गाँव की डॉ प्रियंका कुमारी राय बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Image
सेमरा निवासी डॉ प्रियंका कुमारी राय का चयन हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है. ऐसी सफलता हासिल करके उन्होंने सभी ग्रामवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है. डॉ प्रियंका का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीआरबी कॉलेज में हुआ है. उनका शोध-कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 'ग्रामीण जीवन का बदलता स्वरूप और शिवमूर्ति का कथा साहित्य' नामक विषय पर हुआ है. बड़ी बात यह है कि उनके पति डॉ अजीत कुमार राय भी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में नियुक्त हैं. गौरतलब है कि डॉ अजीत को गिरमिटिया मजदूरों और भारतीय प्रवासन से संबंधित कार्यों के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा पोर्ट लुईस में सम्मानित भी किया जा चुका है. डॉ प्रियंका कुमारी राय डॉ अजीत कुमार राय गाँव के इतिहास में यह अभूतपूर्व है कि एक ही परिवार के और वो भी पति-पत्नी दोनों ही प्रोफेसर के पद पर हैं. डॉ प्रियंका गाँव के श्री वंश नारायण राय और श्रीमती प्रेमशीला राय की पुत्रवधू हैं. अपने पुत्र-पुत्रवधू को आ...

विकास मंच विमर्श का पहला आयोजन हुआ सम्पन्न






विकास मंच के आवाहन पर तथा ग्रामवासियों की इच्छानुसार आज सुबह गाँव के महावीर धाम पर गाँव के लोग जुटे और विकास मंच विमर्श का कार्यक्रम हुआ. इस बैठक के आयोजन का श्रेय सुरेंद्र यादव वकील और श्रवण कुमार तिवारी को जाता है. उन्होंने ही ऐसी बैठक रखने के लिए प्रेरित किया था. इस विमर्श में गाँव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई साथ ही विकास मंच के भविष्य की रूपरेखा क्या होगी इस पर भी विचार किया गया.

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सेमरा विकास मंच को अब एक रजिस्टर्ड संस्था बनाया जायेगा और विकास मंच के आधिकारिक संस्था बन जाने के बाद गाँव की भलाई के लिए विकास मंच राहत कोष की स्थापना की जायेगी जिसमें गाँव के लोग यथाशक्ति अपना योगदान देते रहेंगे. वैसे बहुत दिन से ऐसा कोष बनाने की बात कई सदस्य करते भी आ रहे हैं.

दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि एक दिन गाँव के लोग मिलकर हमारे प्रधान जी के पास जाएंगे और उनसे अनुरोध किया जायेगा कि हफ्ते-दो हफ्ते के अंतराल पर वो गाँव में एक निश्चित जगह पर गाँव के लोगों को कुछ घंटों का समय दें और लोगों की समस्याओं को सुनें व अपनी तरफ से उसका निदान करने की कोशिश करें. तीसरा विचार यह हुआ कि विकास मंच विमर्श का कार्यक्रम आगे भी अनवरत् चलता रहे. महीने में कम से कम एक बार या उससे अधिक बार गाँव की अलग-अलग जगहों पर ऐसी बैठकों का आयोजन होगा और गाँव के लोग उसमें शामिल होकर गाँव के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

बैठक के अंत में सुरेंद्र यादव वकील ने सभी लोगों को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया. बैठक में सुरेंद्र यादव वकील और श्रवण कुमार तिवारी के अलावा चंदन कुमार गुप्ता, आकाश राय, शिवानंद यादव हलचल, समीर कुमार राय, आशुतोष राय नागा, मनीष राय मोनू, गुड्डू राय, अरूण कुमार राय, सुभाष तिवारी आदि और भी लोग उपस्थित रहे.



Comments

Popular posts from this blog

सेमरा की निक्की दूबे बनीं इंटर कॉलेज की प्रवक्ता

आधुनिक खेती में मील का पत्थर साबित हो रहे इंदुप्रकाश राय

क्रांतिकारी विचारों के धनी थे बद्री राय