सेमरा गाँव की डॉ प्रियंका कुमारी राय बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Image
सेमरा निवासी डॉ प्रियंका कुमारी राय का चयन हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है. ऐसी सफलता हासिल करके उन्होंने सभी ग्रामवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है. डॉ प्रियंका का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीआरबी कॉलेज में हुआ है. उनका शोध-कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 'ग्रामीण जीवन का बदलता स्वरूप और शिवमूर्ति का कथा साहित्य' नामक विषय पर हुआ है. बड़ी बात यह है कि उनके पति डॉ अजीत कुमार राय भी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में नियुक्त हैं. गौरतलब है कि डॉ अजीत को गिरमिटिया मजदूरों और भारतीय प्रवासन से संबंधित कार्यों के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा पोर्ट लुईस में सम्मानित भी किया जा चुका है. डॉ प्रियंका कुमारी राय डॉ अजीत कुमार राय गाँव के इतिहास में यह अभूतपूर्व है कि एक ही परिवार के और वो भी पति-पत्नी दोनों ही प्रोफेसर के पद पर हैं. डॉ प्रियंका गाँव के श्री वंश नारायण राय और श्रीमती प्रेमशीला राय की पुत्रवधू हैं. अपने पुत्र-पुत्रवधू को आ...

ग्रामवासियों के सहयोग से विकास मंच ने अग्नि पीड़ितों तक पहुँचायी मदद

आज सुबह सेमरा विकास मंच के सदस्यों ने शिव राय का पुरा(सेमरा) में पहुँचकर आग से प्रभावित परिवारों तक मदद पहुँचायी। ज्ञात हो कि 3 अप्रैल की शाम को शिव राय का पुरा में भयंकर आग लगी थी जिसमें कई परिवारों के सामान व घर पूरी तरह से जल गये थे। कटान से पीड़ित लोगों के लिए यह दोहरी मार थी। इसके उपरान्त विकास मंच तत्परता दिखाते हुए आगे आया और अपने ग्रामवासियों से पीड़ितों की मदद करने का आह्वान किया जिसके फलस्वरूप गाँव के कई लोग आगे आये थे और आज विकास मंच के तत्वावधान में पीड़ित परिवारों तक बर्तन, तिरपाल आदि जरूरी सामानों की मदद पहुँचायी गयी।




विकास मंच की तरफ से इस कार्यक्रम में चंदन कुमार गुप्ता, शिवानंद सिंह यादव हलचल, समीर कुमार राय, आकाश राय, शुभम राय, संजय गुप्ता, रजनीश राय, आनंद तिवारी, सुमित राय व सुजीत यादव उपस्थित रहे। ग्रामवासियों के आपसी सहयोग, भाईचारे व सहृदयता का यह पूरा कार्यक्रम एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।


Comments

Popular posts from this blog

सेमरा की निक्की दूबे बनीं इंटर कॉलेज की प्रवक्ता

आधुनिक खेती में मील का पत्थर साबित हो रहे इंदुप्रकाश राय

क्रांतिकारी विचारों के धनी थे बद्री राय