सेमरा गाँव की डॉ प्रियंका कुमारी राय बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Image
सेमरा निवासी डॉ प्रियंका कुमारी राय का चयन हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है. ऐसी सफलता हासिल करके उन्होंने सभी ग्रामवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है. डॉ प्रियंका का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीआरबी कॉलेज में हुआ है. उनका शोध-कार्य काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 'ग्रामीण जीवन का बदलता स्वरूप और शिवमूर्ति का कथा साहित्य' नामक विषय पर हुआ है. बड़ी बात यह है कि उनके पति डॉ अजीत कुमार राय भी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में नियुक्त हैं. गौरतलब है कि डॉ अजीत को गिरमिटिया मजदूरों और भारतीय प्रवासन से संबंधित कार्यों के लिए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा पोर्ट लुईस में सम्मानित भी किया जा चुका है. डॉ प्रियंका कुमारी राय डॉ अजीत कुमार राय गाँव के इतिहास में यह अभूतपूर्व है कि एक ही परिवार के और वो भी पति-पत्नी दोनों ही प्रोफेसर के पद पर हैं. डॉ प्रियंका गाँव के श्री वंश नारायण राय और श्रीमती प्रेमशीला राय की पुत्रवधू हैं. अपने पुत्र-पुत्रवधू को आ...

सरकार की सद्बुद्धि के लिए ग्रामीणों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

जन सत्याग्रह के नौवें दिन सेमरा तथा शिव राय का पुरा के ग्रामीणों ने शासन की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। विदित हो कि गाँव के लोग ठोकर निर्माण को लेकर नौ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी मांग कर रहे हैं कि सेमरा, शिव राय का पुरा, शेरपुर, बच्छलपुर आदि गाँवों को कटान बचाने के लिए जल्द से जल्द ठोकर का निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू किया जाय ताकि गाँव का अस्तित्व बच सके।

यहाँ यह बताना आवश्यक है कि विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल के कई दिग्गज नेताओं ने गाँव को कटान से बचाने का वादा किया था लेकिन चुनाव में जीत मिलने के बाद वही नेता गाँव में झांकने तक नहीं आये। अब जबकि बरसात में कुछ ही महीने बचे हैं तो गाँववासियों को गंगा कटान का डर सता रहा है और शासन-प्रशासन को जगाने के लिए उन्होंने मजबूर होकर आंदोलन शुरू किया है।


इस मौके पर डॉ. प्रेमनाथ गुप्ता, मनोज राय डब्लू, डॉ. योगेश गुप्ता, योगेन्द्र राय, अशोक राय, ओमप्रकाश राय, कालीशंकर तिवारी, गोपाल तिवारी, चंदन कुमार गुप्ता, पप्पू राय, सर्वदेव पटेल, अखिलेश राय, श्रीगणेश राय आदि लोग उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार हमारी मांगों को मानकर ठोकर निर्माण और मरम्मत का काम शुरू नहीं कर देती।

Comments

Popular posts from this blog

सेमरा की निक्की दूबे बनीं इंटर कॉलेज की प्रवक्ता

आधुनिक खेती में मील का पत्थर साबित हो रहे इंदुप्रकाश राय

क्रांतिकारी विचारों के धनी थे बद्री राय